श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैलीधाम में हर साल की भांति रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्य महावीर प्रसाद वशिष्ठ के सानिध्य में 21 ब्राह्मणों के साथ संपन्न हुआ

फरीदाबाद : मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। यह माह भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में लोग भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करते हैं। सावन के महीने शिव भक्त मंदिर में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनओं की पूर्ति करते हैं। इस कारण से सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का खास महत्व होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ऐडवोकेट ललित गर्ग, मुकेश वर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजेंद्र मूंधड़ा, भंवर लाल शर्मा, पवन शर्मा, पुजारी जेठमल, बृज बिहारी त्रिवेदी, अरविंद शर्मा, मदन गोपाल बंसल, शंभू नाथ पांडे आदि लोगों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने आए हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और विश्व कल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!