श्रीकृष्ण से बड़ा कोई पर्यावरणविद नहीं : देवेंद्र शर्मा

- वैदिक यात्रा गुरुकुल के छात्रों ने की वृंदावन की सोहनी सेवा
वृंदावन : पर्यावरणविद देवेंद्र शर्मा का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति में स्थित पांच तत्व आकाश, पृथ्वी, अग्नि, जल और वायु को जब प्रदूषण था तो उन्होंने अपनी लीला और कर्मों के माध्यम से इन तत्वों को प्रदूषण से मुक्त किया और स्वच्छ पर्यावरण सभी लोगों को दिया। लेकिन आज उन्हीं की कीड़ा भूमि वृंदावन स्वच्छ नहीं है। अत: उन्होंने वैदिक यात्रा गुरुकुल के छात्रों के साथ वृंदावन की सोहनी सेवा गीता सप्ताह समारोह के अंतर्गत की है।

उनका कहना है कि वृंदावन में बच्चों को जो सोहनी सेवा करने का अवसर मिला है, वह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा श्री कृष्ण से बड़ा कोई पर्यावरणविद नहीं है। श्री कृष्ण कृपा धाम के द्वारा आयोजित स्वच्छ वृंदावन सेवा के अंतर्गत गांधी मार्ग से विद्यापीठ होते हुए अमरनाथ धाम तक सोहनी सेवा की गई। इस अवसर पर वासुदेव कृष्ण ने कहा कि गीता हमें कर्म के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देती है।

वहीं संजय शर्मा ने कहा कि हम हर महीने किसी ना किसी देवालय में व उसके आसपास सोहनी सेवा किया करेंगे। कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि वृंदावन में दूर-दूर से लोग दर्शन करने तथा परिक्रमा करने आते हैं, अत: हम सभी का यह दायित्व है कि हम ब्रजभूमि को स्वच्छ रखें। वृंदावन स्वच्छता के पैमाने पर नंबर-1 आना चाहिए।
इस अवसर पर डॉक्टर खेमराज बराल, हर्षित तिवारी, देव कुमार, अभिषेक, प्रांशु, अखिलेश, पवन मिश्रा, पार्थ तिवारी, विवेक कुमार, प्रखर शर्मा, श्याम सुंदर, मोहन शर्मा, ज्ञान बाजपेई, इंद्र कुमार, अमित भंडारी, नैतिक मिश्रा आदि उपस्थित थे। संयोजन सुमित शर्मा तथा आभार केशव देव द्वारा किया गया।



