सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में कपास, धान व बाजरा की खरीद की जा रही है

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 15 अक्टूबर। एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में स्थानीय अनाज मण्डी में खरीफ फसल खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार खरीद कार्य चल रहा है। एसडीएम ने  कृषि विपणन बोर्ड तथा सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि वे किसानों और आढतियो के बीच तालमेल बनाकर फसल खरीद बेहतर तरीके से करें। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के  स्थानीय अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में कपास, धान व बाजरा की खरीद की जा रही है। धान की पी.आर. किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से और बाजरा की खरीद 2150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वीरवार को अब तक लगभग 73 हजार 40 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। कपास की 13 हजार 83 क्विंटल और बाजरा की 11 हजार 483 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान व बाजरा की खरीद एसएचडब्लूसी तथा हैफेड द्वारा  सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है। स्थानीय कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की अब तक 64 हजार 316 क्विंटल, सरबती किस्म की 2798 क्विंटल, पी.आर. किस्म 4126 क्विंटल खरीद अब तक की गई है। इसी प्रकार बाजरा की 11 हजार 483 क्विंटल और कपास की 13 हजार 83 क्विंटल खरीद अब तक किसानों से  की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!