साइबर क्राइम : वकील के खाते से 40 हजार रुपए निकाले

फरीदाबाद 17 फरवरी। जिला न्यायालय सैक्टर-12, फरीदाबाद में वकालत करने वाले वकील कुलदीप जोशी के खाते से साइबर क्राइम के द्वारा 40,000/- रूपये निकाल लिये गए। सैकडों वकीलों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए शिकायत की। कोर्ट में वकालत करने वाले अधिकतर वकीलों के खाते एसबीआई व सिंडीकेट बैंक में खुले हुए हैं और अब तक दर्जनोंभर वकीलों के खातों से साइबर क्राइम वालों ने रुपए हड़प लिये हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि आए दिन वकीलों के खातों से रुपए निकाले जा रहे हैं, अभी तक किसी भी वकील को साइबर क्राइम के द्वारा उसके खाते से निकाले गये पैंसे वापिस नहीं मिले हैं। पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। आम व्यक्ति के साथ-साथ वकील भी अपने खाते में रूपये जमा कराने से डर रहें हैं।
कमिश्नर को दी अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता कुलदीप जोशी ने कहा कि उनका खाता एसबीआई बैंक में खुला हुआ है और उनके खाते से सैक्टर-17 के एटीएम और पांच नम्बर, एनआईटी फरीदाबाद के खाते से रुपए निकाले गये हैं। उन्हें पैंसे निकलने का कोई मैसिज भी नहीं आया। जब वह अपनी पासबुक में इन्टरी कराने के लिए बैंक में गये तब उन्हे पता चला कि उनके खाते से चार बार पैंसे निकाले गये हैं। इस मौके पर सतबीर शर्मा, सतीश चौहान, दीपक गौड, चन्द्रपाल सैनी, सतपाल नागर, मुबीन खान, विजय यादव, करन सिंह, सूरज नागर, अशोक मंगला, भूपेन्द्र, मीनू चौहान, मनवीर तंवर, विजय यादव, कुलदीप जोशी, सोनू, सुमन, उमेश रावत, सागर नागर, दिनेश भाटी, जीत सिंह आदि सैकडों वकील मौजूद थे।



