सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने कानूनी जागरूकता शिविर में शिरकत की

फरीदाबाद, 22 फरवरी। सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में कानूनी मध्यस्थता पर विशेष जागरूकता शिविर हलसा के निर्देशानुसार आज मंगलवार को फोगाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-56 में आयोजित किया गया।

जागरूकता कैम्प में न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे ने मध्यस्थता कानूनी प्रक्रिया बारे जागरूकता कैम्प में उपस्थित लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि कानूनी मध्यस्थता का पूरा लाभ लें। इसके बाद मध्यस्थता की प्रक्रिया अधिवक्ता-मध्यस्थ निबरास अहमद ने वैकल्पिक विवाद समाधान और इसकी प्रासंगिकता और उसके शासन का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के प्रकार धारा 89 सीपीसी, मध्यस्थता की परिभाषा मध्यस्थता के घटक, संघर्ष और संघर्ष समाधान विवाद समाधान के लिए बारे में विस्तृत जानकारी दी। कानूनी जागरूकता कैंप में लगभग 250 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सतीश फोगाट सहित अन्य पदाधिकारी और पीटीआई दीप डागर भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!