सूरजकुंड मेले में “वूमेन्स पॉवर” टीम ने दी “नारी ही शक्ति है” नाटक की शानदार प्रस्तुति

फरीदाबाद : 35वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम आर शाह ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के द्वारा माध्यम से लगाए गए स्टॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला सत्र न्यायाधीश वाई एस राठौड़ और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं निदेशक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली पुनीत सहगल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद मंगलेश कुमार चौबे, पीयूष शर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल, प्रतीक जैन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूह, तैयब हुसैन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फरीदाबाद, जिला रेडक्रॉस सोसायटी उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, जिला ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ और शॉल उढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था “वूमेन्स पॉवर” की टीम ने “नारी ही शक्ति है” नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से नारी पर होने वाले अत्याचारों की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और उनकी शिक्षा के प्रति जागरुक किया।

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए “वूमेन्स पॉवर” की प्रेसीडेंट चांदनी आजाद अली और वाइस प्रेजिडेंट डौली कपूर भी उपस्थित रहे। उनके साथ साथ टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। नाटक में अमन, उमंग, कल्पना, जरा, शिप्रा, संचिता, मिली शर्मा, सरिता, रिद्धिमा पराशर व काजल ने सुन्दर अभिनय कर सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का ध्यान आकर्षित किया!



