सृष्टि बचाओ संस्था फिर बनी 11 असहाय परिवारों का सहारा

फरीदाबाद। लॉकडाउन के मध्य जहां असमर्थ व्यक्ति कुछ कार्य करने में असहाय हो तथा परिवार के साथ भूखे रहने की नोबत आ गई हो एवं नैया भंवर में फंसी हो तो उस दरम्यान डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है। इसी तरह के संकट के बीच फंसे 11 परिवारों की स्थिति का पता सृष्टि बचाओ संस्था के अध्यक्ष भगवानदास को चला तो उन्होंने तुरंत अपने बेटे के साथ राशन की व्यवस्था कर उन परिवारों को राशन का सामान दिया। जहां दुनिया लॉक डाउन में लॉक है वही संस्था के अध्यक्ष लगातार मानव सेवा में समर्पित हैं। इस लोकडाउन में सृष्टि बचाओ एनजीओ ने अभी तक लगभग 35 परिवारों को राशन देकर सहायता की तथा आने वाले समय में भी अन्य जरूरतमंद परिवारों को राशन की व्यवस्था कराएंगे।



