“सेक्टर से संवाद” में सेक्टरवासियों से रूबरू होंगे उपायुक्त जितेन्द्र यादव

  • पहला कार्यक्रम सेक्टर 16 व् 16ए के निवासियों के लिए शनिवार 12 मार्च को
  • एचएसवीपी सेक्टर से जुड़े सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल

फरीदाबाद, 09 मार्च ! उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया की एचएसवीपी सेक्टरो की समस्याओं व वहां के लोगों से सीधा संवाद करने के लिए जिला प्रशासन शहर में ‘सेक्टर से संवाद’ कार्यक्रम शुरू कर रहा है| उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेक्टरो के निवासियों के बीच पहुच कर प्रशासन उनसे सीधी बातचीत करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा|

उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत पहला कार्यक्रम 12 मार्च शनिवार को सेक्टर 16 व् 16ए के निवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 16 में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर निगम, एचएसवीपी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सम्बंधित एसडीएम व् सीएमजीजीए सहित सभी कई एनी प्रशासनिक अधिकारी भी मोजूद रहेंगे|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!