हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन का पाठ

फरीदाबाद : हम सत्ता में राज करने नहीं, देश को मजबूत बनाने आए हैं। देश को विश्व गुरु बनाने आए हैं। अपने पूर्वजों के जो सपने अभी अधूरे हैं, उनको पूरा करने आए हैं। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने फरीदाबाद में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कही। संगठन की कार्य पद्धति को सुधारने और संगठन को मज़बूत करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के जिला पदाधिकारियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला संयोजकों और सह संयोजकों के साथ चार बैठकें की और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत से चर्चा की।

बैठकों के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय किया और संगठन की कार्य पद्धति के विषय में चर्चा की। प्रवास के पहले दिन हुई बैठकों में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल और डॉ. आर एन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने मंडल, मोर्चे, प्रकोष्ठ एवं विभाग और जिला के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश देकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार किया।

बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। भाजपा संगठन को खड़ा करने में हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्यों श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण अडवाणी जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपना सम्पूर्ण जीवन, खून-पसीना, त्याग, बलिदान देकर प्रतिकूल परिस्थितियों में संकल्प के साथ संगठन को सशक्त एवं मज़बूत किया है। हम आज यह संकल्प लें कि हम उसी उर्जा और कार्य पद्धति से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे, जैसा हमारे पूर्वजों, हमारे पुरोधाओं ने किया है। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में काफी तौर तरीके बदल गए हैं, हमें आज के नए दौर में नए तरीकों से सम्पर्क बनाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करना हैं। बैठकों में परिचय और संवाद के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश और कार्य कुशलता को देखते हुए कहा कि सामने बैठा भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद का हर कार्यकर्ता ऊर्जावान है और अपनी पूरी लगन, निष्ठा और कुशलता से संगठन विस्तार में लगा रहता हैं और अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा आजादी के 75 साल के उत्सव को पूरे त्यौहार की तरह मनाएँ। देश के स्वतंत्रता सैनानियों और सैनिकों ने देश की आज़ादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके बलिदान को याद करें और उनके शौर्य की कहानी का अपने बच्चों और युवा साथियों से वर्णन करें। शहीद सैनिकों के परिवारों से मिलकर उनको नमन करें और उनका सम्मान करें। स्वास्थ्य स्वयंसेवक के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के रूप में जो ख़तरा पूरी मानवता पर आया है उससे जात-पात धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर लड़ाई लड़ें और एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लें। हेल्थ वॉलंटियर्स बनकर इस योजना में भागीदार बनें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठकों में ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, बिजेन्द्र नेहरा, पंकज रामपाल, लखमी चन्द भारद्वाज, संजीव भाटी, मान सिंह, जिला सचिव हरेन्द्र भडाना, मुकेश अग्रवाल, रविन्द्र त्यागी, पुनीता झा, सुनीता बघेल, भारती भाकुनी, राजन मुथरेजा, वजीर सिंह डागर, सुरेन्द्र तेवेतिया, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, राज मदान, सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया सहगल, जिला कार्यकारिणी सदस्य टिपरचन्द शर्मा, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडलों के प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चों के प्रभारी, प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक, सह संयोजक सोशल मीडिया व मीडिया टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!