APK फाईल भेजकर 1,01000 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर APK फाईल भेजकर फोन हैक कर 1,01000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने गौतम(31) व लक्की(20) वासी बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-20B वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 मई को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया जिसमें उसने अपनी सारी डिटेल्स भर दी, फिर उसके पास ठगो द्वारा टेलीग्राम पर एक APK फाईल भेजी गई जिस डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक हो गया और अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए उसके खाता से 1,01000 रुपये कट गये, जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौतम मामले में खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे लक्की को दिया था। गौतम 5वीं पास है व टेम्पों चलाने का काम करता है वहीं लक्की 12वीं पास है व वेल्डिंग का काम करता है। खाता में ठगी के 50,000 रुपये आये थे। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर गौतम को जेल व लक्की को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



