वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा एक और प्रयास लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

फरीदाबाद : ऐसे हज़ारों लोग है जो चाहे कारण कुछ भी हो लेकिन डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए नहीं जा पाते, ऐेसे ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनके बीच जाने के लिए वुमन्स पावर संस्था और तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कार्ट्स मेडिकेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 56 के बजरंग पार्क में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 75 मरीज़ लाभान्वित हुए। शिविर में फिजीशियन चेकअप, नेत्र रोग एवं मोतियाबिन्द की जाँच, ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की निःशुल्क जाँच की गई। सभी मरीजों को रोगों से संबंधित निःशुल्क दवाई दी गई। आँखों की मोबाइल वैन में चेकअप के बाद आँखों के मरीज़ों को आई ड्रॉप एवं नजर का चश्मा भी दिया गया।

वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा अलग अलग एरिया में समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इन निःशुल्क शिविर द्वारा लाभान्वित हो सके और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सके।

तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कार्ट्स मेडिकेयर फाउंडेशन की मार्केटिंग मैनेजर तपस्या ने भी स्वास्थ्य शिविर में विजिट किया। वुमन्स पावर संस्था से चाँदनी आजाद अली, सुनीता रानी, डॉली कपूर, रिद्धिमा पाराशर, डॉक्टर्स की टीम, सेक्टर-56 के स्थानीय निवासियों के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप शिविर सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ सभी का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!