दिव्यांग कलाकारों को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया

फरीदाबाद 25 दिसम्बर। बेटी बचाओ अभियान ने चेतना वैलफेयर सोसाईटी में दिव्यांग कलाकारों को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया व चेतना वैलफयर सोसाईटी ने समाजसेवियों को समाज सेवा सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में मशहूर कवि सरदार मंजीत सिहं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं लायन एल के झाम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ और मंच संचालन आर डी शर्मा ने किया। इस मौके पर गुरूगोबिन्द सिहं के शहज़ादों, शहीद उधम सिहं, मदनमोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी व फूँलारानी शर्मा को भी याद किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि देश के लाडले शहीद उधम सिहं की जंयती के अवसर पर दिव्यागं कलाकारों को सम्मानित करना इस अवसर को और महान बना देता है। वहीं यह सम्मान इन बच्चों को आगे बढऩे की दिशा देगा। उन्होने बताया कि शहीद उधम सिहं ने जलियांवाला बांग कांड का बदला जनरल ओ डायर को मारकर 21 साल बाद लिया।

चेतना वैलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि जिन समाजसेवियों को सम्मानित किया जा रहा है उन्होंने शहर में अपनी समाज सेवा से नये आयाम लिखे हैं। समाज सेवा सम्मान से सम्मानित सदस्यों में सुरेन्द्र अरोड़ा, तिलकराज बहल, ऊषा शर्मा, अनिल खुराना, योगेश भाटिया, दीपक गिरधर, सुरजीत कौर और गोरवनिका आदि हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि आज के दिन दसवीं पादशाही गुरूगोबिन्द सिहं के दो शहज़ादों जोरावर सिहं व फतेह सिहं को जिन्दा दिवार में चुनवाया गया था इसलिये आज का दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंत में आर डी शर्मा ने समाजसेविका फूँला रानी शर्मा की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया तथा सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मंजीत सिहं, एल के झाम, सीमा शर्मा, लायन सुरेश शर्मा, डा. एस कुमार नागपाल, दाऊजी सिहं, लायन अनिल खुराना, आर डी शर्मा, रेखा शर्मा, हरीश चन्द्र आज़ाद, किशोर शर्मा, मुखी व रितिक शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!