Neeraj Sharma क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नियुक्त

फरीदाबाद। भारतीय रेलवे द्वारा दिल्ली निवासी नीरज शर्मा को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति जेडआरयूसीसी उत्तर रेलवे भारत सरकार का सदस्य नियुक्त किया गया है। भारतीय रेलवे में उनके योगदान को देखते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने विशेष कोटे से उनकी नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए होती है। अपनी नियुक्ति पर नीरज शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे देश की लाइफ लाइन है। इसको और अधिक सुधार कर बेहतर कैसे बनाया जा सकता है इसके लिए हम सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को और अधिक रेलवे द्वारा सुविधाएं मुहैया कराई जाए इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।

अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!