अवैध हथियार के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव बिरोटिया नांगल का तथा वर्तमान में फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को थाना सेक्टर 31 के भगोड़ा रहने के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2014 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज था जिसमें आरोपी माननीय कोर्ट से जमानत पर था। माननीय अदालत में पेश न होने के कारण भगोड़ा घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से वजीरपुर रोड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कबाड़ी का काम करता है। आरोपी अवैध हथियार के मुकदमे में जमानत पर आने के बाद पुलिस से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल कर रह रहा था।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!