म्युनिसिपल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन यूनियन के आह्वान पर 4 घंटे रहा टूल डाउन

फरीदाबाद, 15 अप्रैल। म्युनिसिपल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन यूनियन के आह्वान पर 4 घंटे टूल डाउन किया गया जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने ब़ढ़चढ़ कर भाग लिया और वेतन न मिलने के कारण नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने की। फेडरेशन के प्रधान एवं वरिष्ठ उपप्रधान शाबीर खान ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि टूल डाउन के बाद भी नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी की नींद सोया हुआ है।
फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिलता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए 16 अप्रैल को भी 4 घंटे टूल डाउन रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें ताकि प्रशासन को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सकें। आज के प्रदर्शन में बल्लबगढ़ जोन के कार्यालय एवं ओल्ड जोन के कार्यालय के कर्मचारियों ने भी फेडरेशन के आह्वान पर बढ-चढ़ कर भाग लिया। आज के प्रदर्शन में कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश कुमार बैंसला, सचिव अमित शर्मा, उप्रधान राजेन्द्र कुमार, नरेन्द्र वर्मा, उधान विभाग के प्रधान शाब्बीर खान, महासचिव सुरजीत नागर, मुख्य सलाहकार रण सिंह भडाना, जोगेन्द्र सिंह, हरेराम, कर्ण सिंह, धीर सिंह, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान रमेश पहलवान, सचिव प्रमोद कुमार रोहिल्ला, उपप्रधान टेकचंद शर्मा, वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा आदि ने भी भाग लिया।



