इस्कॉन फरीदाबाद में जन्माष्टमी महामहोत्सव की तैयारियां शुरू

फरीदाबाद : इस्कॉन फरीदाबाद ने 19 अगस्त को आने वाली जन्माष्टमी की तैयारी बड़े हर्षोल्लास व जोश के साथ शुरू कर दी है। यह वर्ष का सबसे बहु प्रतीक्षित उत्सव है, जब भगवान श्रीकृष्ण सभी भक्तों पर विशेष कृपा व आशीर्वाद प्रदान करते हैं। सेक्टर 37 फरीदाबाद स्थित इस्कॉन राधा गोविंद मंदिर में विशाल पंडाल व साज-सज्जा चल रही है।

मंदिर के अध्यक्ष गोपेश्वर दास का यह कहना है कि “कोविड प्रतिबंधों के कारण 2 साल के अंतराल के बाद, इस साल हम भव्य समारोह की तैयारी बहुत जौरों से कर रहे हैं क्योंकि हमें उम्मीद है कि लगभग 80 हजार से 1 लाख लोग भगवान के दर्शन के लिए आएंगे। इस भव्य समारोह को सफल बनाने के लिए हमारी टीम में शामिल लगभग 500 भक्त दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोग आएं और सुखद अनुभव प्राप्त करें, इसलिए पार्किंग, सुरक्षा, प्रसाद, सजावट, कीर्तन आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

हम चाहते हैं कि इस्कॉन फरीदाबाद के नवनिर्मित मंदिर में अधिक से अधिक लोग आयें और श्री श्री राधा गोविन्द जी के दर्शन कर अपना जीवन सुखमय व मंगलमय बनायें।” समारोह सुबह 4.30 बजे से शुरू होकर और देर रात तक आरती, कीर्तन, अभिषेक, व्याख्यान, प्रसाद और सैफरॉन व विभिन्न अन्य स्कूलों द्वारा नृत्य नाटक प्रदर्शन के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!