उद्योगपतियों से अनुरोध मजदूर व कर्मचारी को मार्च माह का वेतन समय से दे दें : संगीता भाटी

फरीदाबाद, 7 अप्रैल। कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है और इस महामारी को लेकर मजदूर वर्ग काफी परेशान है। इस महामारी को देखते हुए अधिवक्ता संगीता भाटी रावत ने कहा कि जो विपदा हमारे देश पर आई है इस महामारी की वजह से हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी जीवन रक्षा हेतु हमारे देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया है, जिसके कारण हम अपना कामकाज व नौकरी छोडक़र अपने-अपने घरों में बैठे हैं ताकि इस महामारी से बच सकें।
कोरोना महामारी को देखते हुए अधिवक्ता संगीता भाटी रावत ने फरीदाबाद के उद्योगपतियों से अनुरोध किया है कि वह अपने मजदूर व कर्मचारी को मार्च माह का वेतन समय से दे दें ताकि वह आई हुई इस संकट की घड़ी में अपने व अपने परिवार को आर्थिक तंगी से बचा सके। यदि कोई भी ऐसा नहीं करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। अधिवक्ता ने कहा कि इस संकट के समय अपने फरीदाबाद के सभी मजदूर वर्ग के भाइयों एवं बहनों के साथ हर समय खड़ी रहूंगी, जब भी उनको मेरी मदद की आवश्यकता होगी वह मेरे हेल्पलाइन नंबर 9990685813 पर संपर्क कर सकते हैं।



