फरीदाबाद का डॉगी रॉकी लंदन हुआ रवाना

- विदेश यात्रा से पहले फरीदाबाद की डॉग रॉकी की विदाई पार्टी की गई !
- 18 अक्टूबर 2019 को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने के बाद डॉग रॉकी के आगे के दोनों पैर कट गऐ थे ।
- रॉकी के साथ हुई घटना के संबंध में बनाई गई डॉक्युमेंट्री मूवी से प्रभावित होकर लंदन के एक संस्थान ने रॉकी को लंदन ले जाने का किया फैसला।
फरीदाबाद : पूर्व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला ने अपने निवास स्थान पर डॉग रॉकी की विदाई पार्टी की। डॉ0 अंशु सिंगला आईपीएस ने डॉग रॉकी की जान बचाने वाले सिपाही चंद्रपाल को फूलों का गुलदस्ता और सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मनित किया। आपकों बताते चले कि डॉग रॉकी पिछले वर्ष दिनांक 18 अक्तुबर 2019 बल्लबगढ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया था जिस पर रेलवे पुलिस में तैनात सिपाही चंद्रपाल ने डॉग की जान बचाई थी और उसे समय पर पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट की मदद से उसको समय पर उपचार किया गया था।

ट्रेन हादसे में डॉग रॉकी के आगे के दोनो पैर चले गए थे। फिलहाल डॉग रॉकी की देखभाल फरीदाबाद में ही की जा रही थी। डॉग रॉकी के संबंध में पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट के संस्थापक रवि दूबे द्वारा डाक्यूमेंट्री मूवी भी बनाई गई थी, जिसे डी.सी.पी मुख्यालय डॉ0 अंशु सिंगला और डॉक्टर अमित जैन ने जनवरी 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था।
डा0 अंशु सिंगला आईपीएस ने बताया कि लंदन की एक संस्था वाइल्ड एट हार्ट फाउंडेशन ने डॉग राँकी के उपर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री से प्रभावित होकर लंदन के एक दंपति ने उसे अडॉप्ट कर लिया जो आज फरीदाबाद से डॉगी रॉकी लंदन के लिए रवाना हो गया।
ये पहला मौका होगा जब फरीदाबाद का स्ट्रीट डॉग विदेश के लिए उड़ान भरेगा।
रॉकी डॉग की विदाई पार्टी की जिसमे डॉ अंशु सिंगला आईपीएस, डीसीपी और डॉ जी.के जैन, (डॉ. अर्पित जैन आईपीएस डीसीपी मुख्यालय के पिता), डॉ. महेश वर्मा, पशु चिकित्सक, सर्जन, नवीन चैहान उपध्यक्ष, पीएफए के रितू, कपूर और सिपाही चंद्रपाल तवंर मौजूद थें।



