एन एच तीन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक के बेटियों ने तिरंगा फहराया

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में 71वें गणतंत्र दिवस पर एन एच की होनहार बेटियों ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय से ही बारहवीं की परीक्षा बेहतरीन अंको से पास कर के अग्रिम पढ़ाई कर रही बेटी गुंजन सपुत्री दया किशन, ए एच टी एम् डिप्लोमा करने के उपरांत दिल्ली विश्विद्यालय से बी काम की पढ़ाई के साथ साथ के एफ सी में जॉब भी कर रहीं है। चर्चिका शर्मा सपुत्री शिव शंकर शर्मा बारहवीं में मेरिट लेने के पश्चात बी कॉम ऑनर्स कर रही है। गुंजन और चर्चिका ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें ध्वजारोहण का जो अवसर मिला है गर्वानुभूति हो रही है उन्होंने अपनी छोटी बहनों को संदेश दिया कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए जो योजनाएं चलाई हुई है आप उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करे और स्वावलंबी बने। यदि आप अब परिश्रम करेंगी तो जीवन में बेहतर मुकाम प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। उन्होंने विद्यालय में ध्वजारोहण के लिए निमंत्रित करने पर विद्यालय प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया। बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों को दर्शाती नाटिका प्रस्तुत की। बालिका शिक्षा की प्रोत्साहन देने हेतु एक स्किट भी बालिकाओं द्वारा मंचित की गई। इन सभी कार्यक्रमों में खुशी सेंधर संस्था की रिचा और उन की समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के सत्तर गणतंत्र दिवस मनाने के बाद भी हम लिंगभेद, विषम लिंगानुपात और महिला सुरक्षा के विषय में अधिक प्रगति नहीं कर पाए है। परन्तु हमारी सरकार इन विषयो पर बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। हमें और हमारी बेटियों को भी और प्रयास करने की जरूरत है बेटियों कि शिक्षा को ले कर हमें जीरो टॉलरेंस अर्थात सभी संभव उपाय करने होंगे। प्राचार्य ने होनहार बेटियों गुंजन और चर्चिका शर्मा को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले सभी बालिकाओं को विद्यालय प्रबंधन और खुशी सेंधर संस्था ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!