नॉर्थईस्ट पराज्यों को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान : केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा

– केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सूरजकुडं शिल्प मेले में नॉर्थ ईस्ट जोन का किया उद्घाटन

– कहा, जी-20 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत कुछ देने वाले हैं नार्थइस्ट प्रांतों को

सूरजकुंड (फरीदाबाद) (मनीष शर्मा) : केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा (नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट मंत्रालय भारत सरकार) ने सूरजकुंड मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेला परिसर में नॉर्थ ईस्ट स्टेट के स्टॉलों की जानकारी ली तथा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मिल रही सुविधाओं की बारिकी से जानकारी ली।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुडं शिल्प मेले के जरिए नॉर्थईस्ट प्रांतों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिल रही है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सूरजकुडं शिल्प मेले नॉर्थ ईस्ट जोन का उद्घाटन करते हुए कहा कि जी-20 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नार्थइस्ट प्रान्तों को बहुत कुछ देने वाले हैं।

भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा ने आज दूसरे दिन 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के थीम स्टेट पूर्वोत्तर राज्यों के हाथ बनी वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पूर्वोत्तर राज्य के बने बांस से निर्मित हाट का निरीक्षण किया और वहां पर नार्थ ईस्ट के सभी आठों राज्यों के बनी हस्त शिल्प वस्तुओं का के बारे में बारीकी से जानकारी ली।

इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बड़ी चौपाल के पीछे मुख्य मार्ग पर अजब और गजब बांस से लगभग 25 फीट उच्चे बने टी-हाउस पहुंचकर चाय का आनंद लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सहित आठों प्रांतों को अष्टलक्ष्मी कहते हैं। उन्होंने कहा कि अष्ट लक्ष्मी प्रांतों को अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की वजह से पूरा विश्व में अलग से पहचान मिलेगी। उन्होंने भारतीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी आएं और वहां की भारतीय संस्कृति की धरोहर से जुडें। उन्होंने मीडिया के जरिये मिली विशेष कवरेज के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां भी प्राचीनतम भारतीय संस्कृति और सभ्यता देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के लगभग 60 के लगभग दुकानें हैं और इन दुकानों में एक से एक बढक़र हाथ से बनी वस्तुएं मिल रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजन द्वारा बनाई गई हस्त वस्तुओं को देखकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा बहुत सी दुकानदार महिलाओं को भी उन्होंने दुकानों पर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट मंत्रालय, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!