कड़ी मेहनत और लगन से बेटियां छू रही आसमान

फरीदाबाद ! राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार रोल मॉडल कार्यक्रम प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से आयोजित किया गया। जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय में रोल मॉडल के रूप में हरियाणा कि पूर्व रणजी खिलाड़ी श्वेता, के एल मेहता दयानंद कॉलेज की परा स्नातक की होनहार और कॉलेज टॉपर छात्रा, राष्ट्रीय स्तर की वक्ता, छात्र संघ की उपाध्यक्ष व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी और यूथ रेडक्रास की सक्रिय वॉलंटियर छात्रा तान्या लूथरा, पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की टॉपर छात्रा सुनीता रावत तथा सी ए छात्रा रिया मिगलानी को आमंत्रित किया गया था ताकि विद्यालय की छात्राएं आमंत्रित और अच्छा सम्मान प्राप्त कर चुकी तथा और भी ऊचाईयों की ओर अग्रसर तान्या लूथरा, सुनीता रावत, रिया मिगलानी और क्रिकेट के क्षेत्र में नई कहानी रच रही विद्यालय की पूर्व छात्रा श्वेता को अपना आदर्श बना कर इन से प्रेरणा ले सके। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि तान्या लूथरा और सुनीता रावत ने छात्राओं को बताया कि आप जो जीवन में लक्ष्य पाना चाहते हो उसे दिन हो या रात, हर वक्त उस लक्ष्य को पाने का प्रयास करते रहो। महान धनुर्धर अर्जुन की तरह अपना ध्यान मछली की आंख से ओझल ना होने दो। जो लोग सपनों का पीछा करते हैं उन के सपने अवश्य पूरे होते है। वे लोग सोते जागते, उठते बैठते और प्रत्येक कार्य करते समय पूर्ण रूप से समर्पित भाव से अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ते रहते है।

हरियाणा महिला रणजी की खिलाड़ी श्वेता ने कहा कि अब हमारे देश कि बालिकाएं भी खेलों में किसी से पीछे नहीं है और क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोतोलन, हॉकी, वेट लिफ्टिंग आदि सभी खेलों में अपना लोहा मनवा रही है, इसलिए आप भी जिस क्षेत्र में जाना चाहती है पूरे विश्वास से कठिन परिश्रम द्वारा मंजिल प्राप्त कर सकती हो। सी ए कर चुकी रिया मिगलानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब बालिकाएं पुरुषों वाले माने जाने वाले व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे सी ए, स्पेस, मैकेनिकल, एरोनॉटिकल आदि में बहुत ही अच्छा और शानदार मुकाम हासिल कर रही है और सराय ख्वाजा की छात्राएं तो किसी भी हाल में किसी से पीछे नहीं है। तान्या लूथरा ने अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि आप को आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह की बैसाखी की जरूरत नहीं है आप बस अपने आत्मविश्वास को कम मत होने दीजिए सफलता आपके कदम चूमेगी। प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्द्र कुमार मनचन्दा, रेणु शर्मा, रूप किशोर शर्मा और स्टाफ के गणमान्य सदस्यों ने श्वेता, तान्या लूथरा, सुनीता रावत और रिया मिगलानी का विद्यालय में आने पर और बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने पर दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!