कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत करवाएं जांच : उपायुक्त यशपाल

- उपायुक्त ने कहा जिला में रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट ज्यादा-से-ज्यादा करें
फरीदाबाद, 31 मई। उपायुक्त यशपाल के दिशानिर्देशों पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला में आरटी पीसीआर कोरोना संक्रमण टेस्टिंग और रैपिड एंटीजन कोरोना वायरस टेस्टिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए जिला के स्थानीय नागरिक अस्पताल बीके, नागरिक अस्पताल बल्लभगढ़ सहित जिला के सभी पीएचसी, सीएचसी और यूएचसी स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कैम्पों के जरिये लोगों की वैश्विक कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की टेस्टिंग की जा रही है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग आपस में तालमेल बनाकर बेहतर कार्य कर रहा है।
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला के प्रत्येक नागरिक का कोविड-19 संक्रमण का टेस्ट किया जाएगा जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। उनका इलाज जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन, कोविड-19 केयर सैन्टर में चिकित्सकों की सलाह पर किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में गली गली और मौहल्लों में एनाऊंसमैंट के जरिये आमजन को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उपायुक्त यशपाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। एक दूसरे से 2 गज की दूरी का सोशल डिस्टेंस रखें और अपने हाथों को साबुन से या बार-बार सैनिटाइजर करते रहें। ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप सिहं पुनिया ने बताया कि स्थानीय नागरिक अस्पताल बीके में प्रतिदिन 500 लोगों की आरटी पीसीआर और 1500 से 2000 लोगों के प्रति दिन रैपिड एंटीजन कोरोना वायरस टेस्टिंग की जा रही हैं। इसी प्रकार बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी प्रतिदिन ढाई सौ से 300 लोगों के कोविड-19 किए संक्रमण के टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का रिजल्ट तुरंत दे दिया जाता है। जबकि आरटीपीसीआर के टेस्टिंग सैम्पलिंग लैब के माध्यम से बाद में आती है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर के सैंपल ईएसआई और जिला मौलिक कुला लैब, टीएचएसटीआई लैब भेजे जाते हैं और वहीं से सेंपलिंग की टेस्टिंग आती है। उन्होंने बताया कि जिला में रैपिड एंटीजन और आरटी पीसीआर के रविवार तक 839916 टेस्ट किए जा चुके है। प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में आज सोमवार को गांव लाडौली, बहलपूर, पखेल, नेकपुर, खण्डावली, लालपुर, याकुबपूर,ओल्ड सोतई, डुग्गरपुर, लालपुर, भुआपुर, प्रलादपूर, जुन्हैड़ा, बुखार पुर, भनकपूर, सिकरौना, बहादुर पुर, कबुलपुर व रायपुर लोगों के कोविड-19 के संक्रमण की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई।



