क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमजद उर्फ एंगल है जो फरीदाबाद के धौज गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना सेंट्रल में चोरी की धाराओं के तहत 2 मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी ने 2 स्प्लेंडर+ मोटरसाइकिल चोरी की थी।

गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनो मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

इससे पहले भी आरोपी बहुत बार जेल जा चुका है और बाहर आते ही आरोपी ने चोरी की वारदात को फिर से अंजाम दे दिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!