गृहमंत्री अनिल विज की मीटिंग में लोगों ने किया हंगामा !

रोहतक (हरियाणा) ! हरियाणा के रोहतक में मीटिंग करने आए गृहमंत्री अनिल विज के सामने लोगों ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया था। जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला और लोगों को चुप कराया। मिली जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अनिल विज रोहतक में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आए थे। इस दौरान वे शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों से भी मिलने लगें। उन्होंने कुछ लोगों की शिकायतें ले भी लीं। इस बीच कुछ लोग बिफर गए। वे शिकायतें न लेने से नाराज थे। कुछ महिलाएं रोने लगी थीं। माहौल देखकर मंत्री विज ने एसपी को फटकार लगाई कि ये सब क्या हो रहा है। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि दोबारा ऐसी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!