सीए शिव कुमार अग्रवाल फरीदाबाद लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान

फरीदाबाद : लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने अपना 41वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-21सी के एक होटल में किया, जिसमें सर्वसम्मति से लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल को वर्ष 2022-23 का प्रधान चुना गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन अनिल अरोड़ा रहे। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे पूर्व डिस्ट्रिक्ट, गवर्नर लॉयन टीपीएस खिल्लन वाइस डिस्ट्रिक्ट, गवर्नर लॉयन एनके गुप्ता स्थापना चेयरपर्सन, आरके गुप्ता पूर्व प्रेसिडेंट, लॉयन राहुल सिंघल पूर्व डिस्ट्रिक्ट, गवर्नर एम एल अरोड़ा पूर्व डिस्ट्रिक्ट, गवर्नर लॉयन नरगिस गुप्ता और मास्टर ऑफ सेरेमनी मंच संचालन कर रहे सुनील शर्मा सहित मेंबर्स ने नवनियुक्त प्रेसिडेंट लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल को बधाई दी।

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन अनिल अरोड़ा ने नवनियुक्त नई टीम को शपथ दिलाते हुए समाज के उत्थान के लिए कुछ सुझाव दिए । वहीं प्रेसिडेंट लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल, सचिव लॉयन अशोक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लॉयन सीए विजय गुप्ता को 2022-23 के लिए पदों से नवाजा और लॉयन पिन लगाकर स्वागत किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के कई शहरों से आए विभिन्न क्लबों के मेंबर्स को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रेसिडेंट, लॉयन सीए शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि उनके ऊपर लॉयंस सदस्यों ने जो विश्वास जताया है। उसे वह सब को साथ लेकर और समाज उत्थान के कामों को आगे बढ़ाते हुए पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में लॉयन रवि वोहरा, लॉयन आरके गुलाटी, लॉयन टीएस बेदी, लॉयन जेपी गुप्ता, लॉयन आरपी हंस, लॉयन आरके चिल्लाना , लॉयन आरपी ओझा , लॉयन सतीश आहुजा सहित कई लॉयन मेंबर्स मौजूद रहे।



