ग्लोबल गार्नर भारत भर में 10,000 क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की कर रहा है तलाश

फरीदाबाद, 8 मार्च। मार्केटिंग व एडवरटाइजिंग बिजनेस प्रमोशन संस्था ‘एचीवर्स क्लब’ ने फ्रेंचाइजी कंसल्टेंट के तौर पर ग्लोबल गार्नर के साथ बिजनेस कंसल्टेंट और डीएसए फॉर फरीदाबाद के साथ हाथ मिलाया है, इसके तहत बीके चौक स्थित शहर के पहले डीएसए शाखा कार्यालय का उदघाटन मुख्यातिथि के रूप में ग्लोबल गार्नर सेल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी विकास रावत ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम में ग्लोबल गार्नर के सीडीओ अमित संधू, ग्लोबल गार्नर की सीईओ श्रीमती तनुश्री व डीएसए के कंट्री हैड कमल बख्शी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर एचीवर्स क्लब के प्रबंधक महेंद्र गेरा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

सीएमडी विकास रावत ने बताया कि ग्लोबल गार्नर एक ऑनलाइन एग्रीगेटर तथा पोस्ट पेड सेल्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। इसने एक इनोवेटिव बिक्री इको सिस्टम बनाया है जो भारत में लगभग सभी बड़े ब्रांडों को अपने विक्रेताओं के रूप में इक_ा कर चुका है और क्षेत्रीय विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बेचने के लिए सशक्त भी बना रहा है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोगकर्ता भी अपने वर्तमान उत्पादों या सेवाओं को बदले बिना अपने नियमित खर्चों पर नकद कमाई करके पर्याप्त आय प्राप्त करते हैं। ग्लोबल गार्नर के प्रमुख उत्पाद यूपीओएस – द डिजिटल मॉल किसी को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बिग ब्रांड्स में 20 करोड़ से ज्यादा उत्पाद और सेवाएँ बेचने का अधिकार देता है। ग्लोबल गार्नर भारत भर में 10,000 क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की तलाश कर रहा है। जो भी डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए अपनी टीम बना सकते हैं और स्थाई आय बनाना चाहते है तो लोगों को सशक्त बनाने और खुद सशक्त बनाने के लिए हमारे मिशन में उनका हार्दिक स्वागत है।

सीडीओ अमित संधू ने बताया कि ग्लोबल गार्नर के प्रमुख उत्पाद यूपीओएस – द डिजिटल मॉल किसी को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बिग ब्रांड्स में 20 करोड़ से ज्यादा उत्पाद और सेवाएं बेचने का अधिकार देता है। इसके तहत उपभोक्ता किसी भी प्रकार का सामान व सेवाएं हासिल कर सकेगा।

ग्लोबल गार्नर की सीईओ श्रीमती तनुश्री ने बताया कि ग्लोबल गार्नर भारत भर में 10,000 ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधकों की तलाश कर रहा है, जो डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए अपनी टीम बना सकते हैं और अपनी आय का तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हों। डीएसए के कंट्री हैड कमल बख्शी ने बताया कि 21000 उद्यमी, 3600000 डिजिटल रूप से सशक्त विक्रेताओं और 7200000 सस्टेनेबल जॉब्स के साथ हम लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

एचीवर्स क्लब के प्रबंधक महेंद्र गेरा ने बताया कि आज जब सब चीजें ऑनलाइन उपलब्ध हैं ऐसे में उपभोक्ताओं को हर तरह की वस्तु एक ही स्थान से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है, इसके लिए उपभोक्ता को बस ग्लोबल गार्नर की वेबसाइट या हमारे विक्रेताओं से संपर्क करना होगा, जो हर प्रकार का सामान व सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!