APK फाईल भेजकर 8,74,500 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई, खाते में आये थे ठगी के 4,99,500 रुपये

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। APK फाईल भेजकर 8,74,500 रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कुन्दन पटेल(24) वासी उलैटा कॉलोनी नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 88 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के साथ एक साइबर फ्रॉड हुआ था। जिस संबंध में उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया और शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में कुछ बाते बताकर कथित बैंक कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया। फिर शिकायतकर्ता के व्हॉट्सएप पर एक APK फाईल भेजी जिस पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता के खाते से अलग अलग ट्रांजेक्सन के माध्यम से कुल 8,74,500 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि कुन्दन पटेल खाताधारक व कॉलर है। जिसने शिकायतकर्ता के पास बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया था। वह बी.ए पास है तथा वेबसाइ बनाने का काम भी करता है। खाता में ठगी के 4,99,500 रुपये आये थे। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



