चाइल्ड केयर सैंटरो में कोविड-19 के बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन करें : अपराजिता

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 18 नवम्बर। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि चाइल्ड केयर सैन्टरो में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालना सुनिश्चित करें। वहां पर रह रहे बच्चों, उनकी देखभाल करने वाले, पढाई करवाने और अन्य कार्यों से जुड़े लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथों को साबुन से धोने तथा सैनीटाईजर करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। एसडीएम अपराजिता बुधवार को सैक्टर-7 के अंतर्गत आने वाले सीही गांव के सामुदायिक विकास इनीटेटिव तथा तिगावं में प्रणव कन्या संघ चाइल्ड केयर सैन्टर का निरीक्षण कर रही थी।एसडीएम अपराजिता ने इस दौरान जिला बाल सरंक्षण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चाइल्ड केयर सैन्टरो में जे.जे. एक्ट के तहत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नियमों की सही पालना सुनिश्चित करें। साथ कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें।
उन्होंने चाइल्ड केयर सैन्टरो में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनके लिए खाने के लिए रसोई की व्यवस्था, रहन-सहन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। चाइल्ड केयर सैन्टरो का संचालन कर रही साधु माँ तथा निदेशक अनिता तेवतिया से भी बातचीत करके वहां पर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं बारे विस्तार पूर्वक जानकारी ली। ये दोनों चाइल्ड केयर सैन्टर सरकार द्वारा जे.जे. एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है। इस दौरान जिला बाल सरंक्षण अधिकारी गारिमा, चेयरपर्सन श्रीपाल खुराना, सदस्य अमनदीप, काउंसलर अपर्णा, चिकित्सक बाल विशेषज्ञ प्रीती व मीनू भी साथ रही।



