चाकू की नोक पर दूकानदार से 7000/-रुपय लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- आरोपियो से एक बटनदार चाकू, एक मोबाईल फोन बरामद।
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने अपराधियों की धरपकड़ कर उनको सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी क्राइम ब्रांच को दिशा निर्देश दिए हुए हैं। जिसके तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने लूट करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपियो की पहचान मोहित निवासी गांव झाड़सेतली थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद एवं सचिन निवासी गांव दयालपुर थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद के रुप में हुई है। आरोपी नशे के आदी है। जो नशे की पूर्ती के लिए वारदातों को अंजाम देते है।
पुलिस टीम ने बताया कि उपरोक्त आरोपियो ने दिनाक 30 जून की रात को थाना सदर बल्लबगढ़ के अधिकारीक क्षेत्र साहूपुरा से एक दुकान खुलवा कर दुकानदार पर चाकू से वार करके 7000 रुपया नकद व एक मोबाइल फोन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। जिस घटना की शिकायत पर थाना सदर बल्लबगढ़ में छिनने की धारओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी थी।
आरोपियो को गुप्त सूत्रों की सूचना पर फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियो से एक बटनदार चाकू एवं एक मोबाईल फोन बरामद किया है। आरोपियो को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।



