चेतना में मनाया बसंत उत्सव और महात्मा गांधी का बलिदान दिवस

फरीदाबाद। चेतना वैलफेयर सोसाईटी में बसंत उत्सव और आज़ादी के शहज़ादे संस्था के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाईटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की और मंच संचालन आर डी शर्मा ने किया। चेतना वैलफेयर की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बंसत ऋृतु पर माँ सरस्वती की पूजा की जाती है और माँ सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है। आर डी शर्मा े माँ सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन पूरे भारत वर्ष में सरस्वती माँ की हर जगह पूजा की जाती है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस है और महात्मा गांधी हमारे देश की आज़ादी के सबसे बड़े नायक थे। उन्होने कहा कि सबसे बड़े दुख की बात यह है कि अहिंसा के पुजारी को हिंसा से मारा गया।
इस मौके पर आज़ादी के शहज़ादे संस्था के संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बसंत ऋृतु को ऋृतुओं की रानी कहा जाता है और आज के दिन माँ सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान में वृद्वि होती है। उन्होने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को विश्व का सबसे बड़ा शांती दूत कहा जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि माँ सरस्वती को भगवान श्रीकृष्ण का वरदान था कि प्रत्येक अच्छे शब्द पर उन्हे याद किया जायेगा जैसे किसी के मुहँ से अच्छे शब्द निकलते ही लोग कहते हैं तु हारे मुहँ में सरस्वती बैठी हैं और उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व में एक मिसाल बताया कि बिना हिंसा के भी जीत हो सकती है। इस मौके पर लता मंगेश, चित्र लेखा, रेखा, संध्या शर्मा, किरन देवी, वर्षा रानी, बाला कैलाश, सुनीता शर्मा, आर डी शर्मा, रेखा शर्मा, सीमा शर्मा व हरीश चन्द्र आज़ाद।



