मोबाईल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बैटरी,कैमरा व फ्लैस बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुमित वासी गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका टेंट हाउस का काम है तथा गांव में ही ऑफिस है। 3 मार्च को किसी नामालुम व्यक्ति ने वहां से उसका मोबाईल फोन चुरा लिया था। जिस संबंध में थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अतुल कुमार(25) वासी गांव फिरोजपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार खेडीपुल फरीदाबाद को लैबर चौक खेडीपुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लेबर का काम करता है, घटना से दो-तीन दिन पहले वह शिकायतकर्ता के ऑफिस पर काम करने आया था। 3 मार्च को उसने शिकायतकर्ता का मोबाईल फोन ऑफिस से चुरा लिया। जिसके बाद उसने मोबाइल फोन को बेचने की कोशिश की परंतू जब बात नही बनी तो फोन के पुर्जे बेचने के लिये उसने फोन को तोड़ दिया। आरोपित से फोन की बैटरी,कैमरा व फ्लेस बरामद किया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!