क्राइम ब्रांच 85 ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल और एक वनप्लस मोबाइल किया बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने चोरी के 4 मुकदमों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक है जो फरीदाबाद की बसेरवा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत 4 मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी ने तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन चोरी किया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

वर्ष 2021 में भी क्राइम ब्रांच 85 ने आरोपी को चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार करके जेल भेजा था परंतु जेल से बाहर आने के पश्चात आरोपी ने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल तथा एक वनप्लस मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!