अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में आरोपी दीपांशु, रफीक व कृष्णदेव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपांशु वासी गाव भऊस्टला जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश हाल राहुल कॉलोनी NIT-3 फरीदाबाद को राजा चौंक, बुद्ध विहार पार्क, Nit-3 के पास से देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया में दो अन्य मामलों मे कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने रफीक वासी आशियाना फ्लैट, सेक्टर 56, फरीदाबाद व कृष्णदेव वासी गाँव ताबेपुर, मैनपुरी, उ.प्र. को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!