डॉक्टरों की पेशेवर दक्षता और बलिदान को राष्ट्र सलाम करता है : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नयी दिल्ली, 1 जुलाई ! राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा जगत के पेशेवरों को शुभकामनाएं दी और कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में उनके निस्वार्थ सेवाभाव के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की सेवा में उनके बलिदान को राष्ट्र सलाम करता है।
कोविंद ने ट्वीट किया, “चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं। कोविड-19 महामारी से मुकाबले में डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवाभाव के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। देश के नागरिकों की सेवा में आपके बलिदान और पेशेवर दक्षता को राष्ट्र सलाम करता है।”



