तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर भारतीय को तिरंगे झंडे का सम्मान करना चाहिए : अम्बिका शर्मा

बल्लबगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में समाजसेविका अम्बिका शर्मा व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट के संयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी पंडित टिपरचंद शर्मा के सानिध्य में, चावला कोलोनी, बल्लबगढ़ स्थित नेहरू अकेडमी स्कूल के बच्चों के साथ एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चावला कोलोनी की मार्किट से होते हुए वापिस गुरुद्वारे रोड़ से नेहरू स्कूल तक निकाली गई है। इस हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों और जनता में भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के लिए जागरूकता लाना व हर घर में एक तिरंगा झंडा जरूर लगाना है।

अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर भारतीय को तिरंगे झंडे का सम्मान करना चाहिए। हर घर तिरंगा यात्रा में पण्डित टिपर चंद शर्मा, अलका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट, कैलाश वशिष्ट, अशोक शर्मा, स्कूल संचालक डॉ अजय बत्रा, प्रेम लता चिकारा, विजयपाल सिंह, हरमीत कोर, सुनीता गुप्ता, रेखा भटनागर, रेनू बाला, गायत्री, स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल के सभी छात्र, स्कूल शिक्षिकायें, दिनेश जी, हन्नी जी व मीडिया बन्धु शामिल थे।



