थाना धौज की पुलिस टीम ने 3 मुकदमों में भैंस के मीट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- आरोपियों के कब्जे से भैंस का 320 किलोग्राम मीट व वाहन किए गए बरामद
फरीदाबाद : थाना धौज प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने तीन अलग-अलग मुकदमों में भैंस के मीट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सराज, इक्लास और मुब्बा का नाम शामिल है।
आरोपी सराज को वैगनार गाड़ी में 70 किलोग्राम मीट के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी इक्लास की इको गाड़ी से 200 किलोग्राम मीट बरामद किया गया वहीं आरोपी मुब्बा को मोटरसाइकिल पर 50 किलोग्राम मीट ले जाते दबोचा गया। 320 किलोग्राम मीट और वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपियों को काबू करके जब उनसे मीट सप्लाई करने का लाइसेंस मांगा गया तो वह अपने पक्ष में लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना धौज में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भैंस का क्रूरता से वध करके उनका मीट दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे कि पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सराज पुत्र अब्दुल, इक्लास पुत्र याकूब और आरोपी मुब्बा पुत्र रजाक तीनों फतेहपुर तगा गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।



