दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया !

अमेठी : अमेठी के एक गांव में एक दलित प्रधान के पति को ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है ! पीड़ित शख्स 90 फीसद जली हालत में गांव के ही एक ऊंची जाति के शख्स के घर में मिले, लेकिन अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई ! प्रधान ने गांव के ही पांच लोगों पर पति को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है ! परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ! इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है !

अमेठी के बंदुहिया गांव की प्रधान छोटका के पति अर्जुन गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे वहां से वो गायब हो गए ! प्रधान छोटका का आरोप है कि गांव के कृष्ण कुमार तिवारी और उनके चार साथी उन्हें चौराहे से उठा ले गए और अपने घर के हाते में जिंदा जला दिया ! उनका आरोप है कि कृष्ण कुमार उन्हें धन उगाही के लिए धमकी देते थे ! उनका कहना था कि प्रधान के पास काफी सरकारी पैसा होता है ! उन्हें उसमें से “कट” दिया जाए. उनका कहना है कि उनके पास ऐसा कोई पैसा नहीं है, जिसमें उन्हें हिस्सा दिया जाता ! इसलिए रंजिश में उन्होंने उन्हें जल दिया !

पुलिस को कल रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि प्रधानपति अर्जुन जली हालत में कृष्णा कुमार के अहाते में पड़े हैं ! उन्हें फौरन प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उन्हें सुल्तानपुर ज़िला अस्पताल में रेफर किया गया ! सुबह जब उन्हें वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी !”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!