दिल्ली एनसीआर बॉक्सिंग टूर्नामेंट का समापन !

फरीदाबाद। डीएवी संस्था के द्वारा आयोजित दिल्ली एनसीआर बॉक्सिंग टूर्नामेंट प्रतियोगिता में लड़कियों ने तीन स्वर्ण पदक व दो कांस्य पदक तथा लडक़ों ने छह स्वर्ण पदक,दो रजत पदक तथा दो कांस्य पदक जीत कर फरीदाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मौसम विहार दिल्ली डीएवी स्कूल में आयोजित दिल्ली एनसीआर बॉक्सिंग टूर्नामेंट जोकि 14 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक कराई गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है इस टूर्नामेंट में लड़कियों ने तीन स्वर्ण पदक तथा दो कांस्य पदक हासिल किए तथा लडक़ों ने छह स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा दो कांस्य पदक हासिल किए लड़कियों में 44 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर 14 की मेहक धरा स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तथा डीएवी स्कूल 37 कि प्रियंका चौधरी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया, 48 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर 14 की विनी रंगा स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी एनटीपीसी की तनीषा लांबा ने स्वर्ण पदक तथा तथा 52 किलोग्राम बराबर में डीएवी स्कूल सेक्टर 14 की तान्या ने कांस्य पदक पर कब्जा किया तथा लडक़ों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर 14 के अंशुल सरोहा ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी एनटीपीसी स्कूल करण सैन ने स्वर्ण पदक, डीएवी स्कूल सेक्टर 49 के उत्कर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी एनटीपीसी स्कूल के गौतम भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, 64 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के हर्षित ने रजत पदक, 69 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के दीपांशु ने स्वर्ण पदक, 70 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ के अंकित यादव ने स्वर्ण पदक,81 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल पलवल के आकाश ने स्वर्ण पदक,91 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल सेक्टर 37 के सौरांश ने कांस्य पदक पर कब्जा कर अपने जिले का नाम रोशन किया और यही बच्चे तेलंगाना में होने वाली डीएवी स्कूल नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। इन सभी बॉक्सरो का मार्गदर्शन अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर राजीव गोदारा की देखरेख में किया जा रहा है उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ी सेक्टर 10 के.एल.मेहता स्कूल में स्थित है द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में प्रैक्टिस करते हैं उन्हीं के पास प्रैक्टिस करते हैं और उन्होंने बताया की यही बच्चे 17 नवंबर से 21 नवंबर तक मिजोरम मे होने वाले स्कूल नेशनल गेम्स में भाग लेंगे।