दिल्ली : रेहड़ी-पटरी और फेरीवालों को मिली काम की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में रेहड़ी-पटरी व फेरीवालों को अपने काम शुरू करने की इजाजत दे दी है। रोजाना सुबह 10 से रात 8 बजे तक यह लोग कोविड-19 के फैलाव से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे सभी एहतियाती कदम उठाकर अपना काम कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना महामारी और इसके क्रमिक लॉकडाउन ने बड़े पैमाने पर छोटे स्तर और व्यक्तिगत व्यावसाय को प्रभावित किया है। रेहड़ी पटरी विक्रेता सबसे अधिक प्रभावित समूहों में से एक थे। दिल्ली सरकार ने इनके काम का रास्ता खोल दिया है। दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति थी और उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए विशेष आदेश जारी कर दिया है कि रेहड़ी पटरी वालों और हॉकर को भी अपना काम शुरू करने दिया जाएगा।



