फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाही जारी, अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 686 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊचा गांव व DLF की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर 686 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंजीत वासी गाँव गणगनिया जिला भागलपुर, बिहार हाल राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को 284 ग्राम गांजा के साथ राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को तथा अपराध शाखा DLF की टीम ने स्नेह वासी कलंदर कॉलोनी झुग्गी, फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी झुग्गी के पास से 402 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!