नगर निगम कार्यालय फरीदाबाद में बैंकों से ऋृण संबंधित तृतीय कैंप का आयोजन

  • रेहड़ी पटरी वालों के लोन को स्वीकृत तथा वितरण के लिए इन विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

फरीदाबाद 13 मार्च। उपायुक्त एवं आयुक्त नगर निगम यशपाल के मार्गदर्शन में नगर निगम कार्यालय फरीदाबाद में तृतीय कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक महाप्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक अंजनी प्रसाद, नगर परियोजना अधिकारी/द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित रहे। पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैक आफ इण्डिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, यूको बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयकों तथा मुख्य प्रबंधकों ने अलग-अलग स्टालें लगा अपने अपने बैंकों में आवेदित ऋण पत्रावलियों का अवलोकन कर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कार्यवाही की।

शिविर में डिजिटल मोड़ पर बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से लेन-देन करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर ट्रेनिंग भी दी गई। अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक केनरा बैंक/ एलडीएम डॉ अलभ्य मिश्र ने बताया कि जिला में स्वनिधि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंको द्वारा 1500 से अधिक लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिसमें से 1002 का वितरण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत ऋणों का निष्पादन भी बैंक अगले तीन दिन में करेंगे। शिविर में 180 से अधिक आवेदकों ने भाग लिया और विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत लगभग 50 से अधिक ऋण पत्रावलियों का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए ।

डॉ अलभ्य मिश्रा, जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक ने आगे बताया कि कोविड- 2019 में विस्थापित रेहड़ी पटरी वालों के पुन: व्यापार करने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का आरम्भ विगत वर्ष जुलाई माह मे किया था। जिसके अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालों विक्रेता को 10 हजार रुपये की धनराशि का लोन बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा हैं। यह लोन 7 प्रतिशत की ब्याज की छूट (इंटरेस्ट सब्वेंशन) तथा डिजिटल माध्यम को बढ़ावा देने के लिए रुपए 100 प्रति माह तक का विशेष अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार रेहड़ी पटरी वालों के लोन को स्वीकृत तथा वितरण के लिए इन विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!