नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं फ्रैन्ड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

फरीदाबाद। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं फ्रैन्ड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन के सहयोग से 5 नंबर मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा एवं प्रदीप सिंह चावला ने बताया कि इस शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट, पौधे व उपहार भी वितरित किए गए। शिविर में विशेष अतिथि के रूप में जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी, समाजसेवी अनिल दहिया, अंतरराष्ट्रीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एडवोकेट सारिका टंडन, समाज सेवी रतन कुमार टंडन, तरसेम शर्मा, मानव सेवा दल अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, सचिन तंवर, सुमित रावत, फ्रैन्ड्स सोशल वर्कर एसोसिएशन प्रधान दौलतराम चड्ढा आदि उपस्थित रहे। यशपाल शर्मा ने बताया रक्त शिविर की व्यवस्था संत भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा की गई।



