सी पी आर मोबाइल वैन के तीसरे दिन डॉक्यूमेंट्री एवं लाइव डेमो देकर जन सामान्य को किया गया जागरूक

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में पहुंची सी पी आर मोबाइल वैन के तीसरे दिन डॉक्यूमेंट्री एवं लाइव डेमो देकर जन सामान्य को सी पी आर बारे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, मेवला महारजपुर और फरीदाबाद जिले के अनेकों गाँव मलेरना, जाजरू, शाहपुरा, सुनपेड़, ढिग और फतहेपुर बिल्लोच में आम जनता को जागरूक किया गया।

जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद विक्रम सिंह एवं सचिव बिजेन्द्र सोरोत के मार्गदर्शन में संचालित मोबाइल वैन ने गांव-गांव जाकर सी पी आर टेक्निक के बारे में जागरूक किया गया जिसको जन सामान्य ने काफी सराहा।

सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने बताया कि हर परिवार के सभी सदस्यों को सी पी आर तकनीक आनी चाहिए ताकि हार्ट अटैक, पानी में डूबने, जहर लेने, बिजली का करंट लगने, सड़क दुर्घटना में काफी मात्रा में रक्त बहने पर पीड़ित को सांस न आने और हार्ट के काम न करने की स्थिति में सी पी आर देकर उसकी जिंदगी को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद की जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि पीड़ित की सांस बंद होने और हार्ट काम न करने की सूरत में छाती के मध्य भाग स्टर्नम हड्डी पर 100-120 प्रति मिनट की गति से 5-6 सेंटीमीटर गहरा दबाव देते हुए उसकी सांसे जोड़े रखना सी पी आर विधि है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर लिपिक अरविन्द शर्मा, प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता जितेंदर कौशिक, कृष्ण कुमार, डॉक्टर दुर्गेश शर्मा, मीनू कौशल, प्रेम चाँद गौर, दर्शन भाटिया, धर्मेंद्र परामर्शदाता, मनदीप, देवराज मित्तल, पवन, अशोक कुमार व अन्य स्वयं सेवकों ने भरपूर सहयोग किया।

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, मेवला महारजपुर प्रधानाचार्य के प्रधानचार्य रविंदर कुमार मनचंदा, तथा सम्बंधित गाँवों के सरपंच एवं गणमान्य व्यक्तिओं ने हरियाणा राज्य रैड क्रॉस के इस मुहिम से जुड़े सभी अधिकारियों की इस पहल की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!