मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद ने स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद : मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष और नगर निगम वार्ड 37 स्वच्छ भारत अभियान कमेटी के मेम्बर गुलबीर सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम में अपनी समस्त टीम के साथ संस्था के बैनर तले वार्ड नंबर 37 बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी, श्याम कॉलोनी भगत सिंह कॉलोनी के दुकानदारों और निवासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्हें अपने आसपास सफाई रखने, कूड़ा इको ग्रीन गाड़ी में डालने, अपने नजदीक पानी इकटठा न होने देने के प्रति जागरूक करने के साथ ही लगभग 1500 पंप्लेंट भी बांटे जिससे कि शहर साफ सुथरा रहे।

टीम का कहना है कि लोगो को लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य चलता रहेगा। इस नेक काम में विवेक शर्मा हेमराज शर्मा, सतीश कुमार एडवोकेट, सुशील कुमार, इमामुद्दीन खान, रविंद्र कुमार, गिरधारी बघेल, कैलाश कुमार, राम भरोसे, जीत सिंह, रामदेव एडवोकेट के डी सिंह व अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!