फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा बरामद किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 09 फरवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने रोहित(19) वासी प्रहलादपुर दिल्ली को देशी कट्टा सहित सैनिक कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने देशी कट्टा 5000/-रू में दिल्ली से किसी व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!