गोदाम से इलैक्ट्रानिक्स का सामान चोरी करने के मामले में दो महिला गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने गोदाम से इलैक्ट्रानिक्स का सामान चोरी करने के मामले में दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कमलजीत वासी सेक्टर-23A, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कोई नामपता नामालुम उसके सरूरपुर स्थित गोदाम से CNC मशीनों की मोटर और इलैक्ट्रानिक्स कट्रोल युनिट व अन्य सामान चोरी कर के ले गया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए हसीना व रूबिना (काल्पनिक नाम) वासी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने पहले गिरफ्तार आरोपी सोनू के साथ मिलकर गोदाम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला सोनू के साथ ऑटो में बैठकर आई और गोदाम से इलैक्ट्रोनिक्स का सामान चोरी किया। महिला आरोपियों से दो पानी की मोटर व 39,000/-रू प्राप्त किये गये है। आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!