पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को एनआईए ने किया गिरफ्तार

मुंबई : मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बिल्डिंग ‘एंटीलिया’ के पास आतंकी साजिश की झूठी कहानी बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले एनआईए की टीम सीआरपीएफ के जवानों को लेकर सुबह 5 बजे के करीब ही प्रदीप शर्मा के घर पर छापेमारी की थी। एनआईए टीम ने गिरफ्तारी से पहले हिरासत में लेकर प्रदीप शर्मा से लंबी पूछताछ की थी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप शर्मा लंबे समय से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के रडार पर था लेकिन जांच एजेंसी के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं थे। हाल ही में गिरफ्तार किए गए संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने प्रदीप शर्मा से गुरुवार को तडक़े पूछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वज़े मुख्य साजिशकर्ता था। एनआईए अप्रैल माह तक एक संदिग्ध महिला के साथ-साथ पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा सहित कई डीसीपी और छोटे बड़े 25 से ज्यादा पुलिस वालों का बयान दर्ज कर चुकी है। सचिन वज़े को हफ्ता देने वाले कई बार मालिकों से भी पूछताछ की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!