लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने में फरीदाबाद पुलिस कर रही कड़ी मेहनत : पुलिस आयुक्त

  • लोगों को सुरक्षित रखने के लिए की जा रही हर संभव कोशिश !

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के कुशल नेतृत्व की बदौलत फरीदाबाद पुलिस लॉकडाउन के दौरान लोगों से नियमों का पालन करवाने में सफल रही है। कोरोना महामारी के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

फील्ड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी लोगों को घर में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं और साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

बीट में तनाव पुलिस कर्मियों द्वारा 208605 लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया गया है। 73841 लोगों को मास्क वितरित किए गए और 49018 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई।साथ ही 32584 लोगों के मास्क के चालान काटकर 1 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया।

वहीँ लॉकडाउन के दौरान नियम तोडऩे वालों के खिलाफ दर्ज 242 मुकदमों में 309 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 11 लोग शामिल हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इस महामारी पर नियंत्रण पाने में फरीदाबाद के नागरिकों का भी अहम योगदान है और वह भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों द्वारा कोविड नियमों का पालन करने की उम्मीद करते हैं। यदि सभी नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तो इस महामारी पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है इसलिए नागरिक अपने परिवार सहित घर पर सुरक्षित रहें, इस समय यही पुलिस प्रशासन के कार्यों में सबसे बड़ा योगदान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!