महेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा सुपोषित मां अभियान 21 जुलाई को वितरित किया जाना था परंतु ट्रांसपोर्टर की वजह से नहीं कर पाए वितरित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सुपोषित अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने का कार्य पिछले 14 मई से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी के द्वारा आरंभ किया गया था, जिसमें एक निश्चित तिथि को उन महिलाओं को यह वितरित किया जाता था ! महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अगीवाल ने बताया कि इस बार यह कार्यक्रम 21 जुलाई 2023 को प्रातः 10:00 एफ आर यू सेक्टर 30 में वितरित किया जाना था परंतु यह सामान वह इंदौर से मंगवाते हैं, 14.07.2023 को जानी-मानी कंपनी वीआरएल लॉजिस्टिक के माध्यम से बुक कराया गया था ! 20.7.2023 को उसे डोर डिलीवरी दे देनी सुनिश्चित हुई थी ! फरीदाबाद के मैनेजर आशीष से बात हुई थी यह सामान समय से डिलीवरी करें जो की लाभार्थियों तक इसको वितरित किया जा सके, परंतु मैनेजर की लापरवाही की वजह से उसने बोला जब हमारी मर्जी होगी जब हम आपको सामान देकर जाएंगे ! उसे व्यक्तिगत यह भी अवगत कराया कि यह यह पोस्टिक राशन लाभार्थियों को वितरित किया जाना है परंतु उसके ऊपर उसे कोई फर्क नहीं पड़ा ! जिसके कारण यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा । जल्दी हम स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करके यह अभियान को आगे गति देने का प्रयास करेंगे।
लापरवाह ट्रांसपोर्टर के खिलाफ उनके उच्च अधिकारियों को शिकायत भी की जाएगी जिनकी वजह से ट्रांसपोर्ट की प्रतिष्ठा समाज में धूमिल होती है, हमें विश्वास है कि वह अपने कर्मचारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही करके उन्हें लोगों को समय से डिलीवरी पहुंचाने का कार्य करेंगे।



