आर्य नगर सेक्टर 37 के पथ संचलन में दिखा मातृशक्ति का शौर्य

समाज को चरित्र-संपन्न, जागृत, सशक्त और संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजन

– संयम, अनुशासन और शक्ति प्रदर्शन का अद्भुत संगम नजर आया

फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्र सेविका समिति फरीदाबाद विभाग द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन का नेतृत्व बाइक सवार बालिकाओं ने किया। घोष की धुन पर कदमताल करती प्रतिभागियों के संयम,अनुशासन और शक्ति प्रदर्शन में मातृशक्ति के शौर्य का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सभी बालिकाओं एवं महिलाओं ने समाज को चरित्र-संपन्न, जागृत, सशक्त और संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।

आर्य नगर सेक्टर-37 सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बालिका एवं महिलाओं की भागीदारी रही। इसमें राजनी गुलाटी, सुषमा, ममता, अनुपम, भावना उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल की कुलसचिव ज्योति राणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मेयर प्रवीण जोशी बत्रा सहित अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख विजया, विभाग से संचालक जय किशन, महानगर संघचालक उमेश का उद्बोधन प्राप्त हुआ।

अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख सुश्री विजया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिला क्षेत्र में संगठनात्मक कार्य करने वाला एक अनुशासित संगठन है। संगठित मातृशक्ति के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का संकल्प लेकर वर्ष 1936 में विजयदशमी के दिन वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर ने राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की। नारी ईश्वर के द्वारा बनाई विशेष कृति है जो समाज को चरित्र-संपन्न, जागृत, सशक्त और संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण कर सकती है। आज उसी संकल्प को स्मरण करने के निमित यह विशेष आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!